Search

 
 
 

चाईबासाः 6 साल से फरार माओवादी समर्थक गिरफ्तार, गया जेल

दुरुआं गांव निवासी कारमेल बोदरा (34 वर्ष) को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. उसे चाईबासा जेल भेजा गया. कारमेल बोदरा पर अगस्त 2020 को नक्सली गतिविधि में शामिल होने व माओवादियों को मदद करने का आरोप था.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र के इंदुरुआं गांव निवासी कारमेल बोदरा (34 वर्ष) को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. उसे चाईबासा जेल भेजा गया. कारमेल बोदरा पर अगस्त 2020 को नक्सली गतिविधि में शामिल होने व माओवादियों को मदद करने का आरोप था. वह करीब 6 साल से पुलिस को धोखा देकर फरार था. पुलिस उसे काफी दिनों से तलाश कर रही थी.


गुप्त सूचना पर कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन पुलिस बल के साथ इंदुरुआं गांव पहुंचे और कारमेल बोदरा को गिरफ्तार कर लिया. मालूम हो कि अगस्त 2020 में कारमेंल बोदरा के खिलाफ माओवादी नक्सलियों को मदद पहुंचाने से संबंधित कई मामले दर्ज हुए थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही