Search

 
 
 

Ramgarh : कोयला लदा एलपी ट्रक पलटा, कोई हताहत नहीं

बोकारो मार्ग स्थित बारलोंग के समीप सोमवार को कोयला लदा एलपी ट्रक जेएच 10 सीएस 4935  अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया. हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh : बोकारो मार्ग स्थित बारलोंग के समीप सोमवार को कोयला लदा एलपी ट्रक जेएच 10 सीएस 4935  अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया. हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई. जिसमे चालक व उपचालक बाल बाल बच गए. जानकारी के अनुसार धनबाद से एलपी ट्रक में कोयला लोड कर रामगढ़ की ओर जा रहा था. इसी दौरान बारलोंग के समीप अचानक चालक को नींद आ जाने के कारण एलपी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया. 

 

 

ट्रक पलटने से उसमे लदा कोयला सड़क पर पूरी तरह से बिखर गया. हालांकि इस दौरान चालक व उप चालक को किसी प्रकार की कोई हताहत नही हुई. घटना की सूचना मिलने पर रजरप्पा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है.

 

Uploaded Image

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही