Search

इंटरमीडिएट में 95.8% अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी रामगढ़ की दिव्या, बनना चाहती है डॉक्टर

मेडिकल की पढ़ाई कर देश सेवा करना चाहती हूं : दिव्या  Ramgarh : गांधी स्मारक प्लस- 2 उच्च विद्यालय की छात्रा दिव्या कुमारी ने 479 अंक प्राप्त कर 12 वीं विज्ञान की परीक्षा में स्टेट टॉपर बनी है. वह शहर के विकास नगर के रहनेवाले श्लोक बिहारी रामा की बेटी है. दिव्या के पिता निजी संस्थान में नाइट गार्ड का काम करते हैं. वहीं माता कुसुम देवी सिलाई कर घर चलाने में सहयोग करती है. दिव्या कुमारी ने यह सफलता घर का काम करते हुए अर्जित की है. इसके लिए उसने कोई ट्यूशन भी नहीं किया. दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता - पिता की कड़ी मेहनत के साथ गुरुजनों को दिया है. दिव्या आगे मेडिकल की पढ़ाई कर देश सेवा करना चाहती है. दिव्या ने कहा कि मेरे माता - पिता काफी गरीब हैं. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने राज्य सरकार से सहयोग करने की अपील की है, ताकि वह आगे की पढ़ाई कर सके. इंटरमीडिएट परीक्षा में स्टेट टॉपर बनने पर दिव्या को रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने शुभकामनाएं दी है.
  • इंटरमीडिएट परीक्षा में गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय, रामगढ़ की दिव्या कुमारी ने 95.8% अंक लाकर पूरे राज्य में किया टॉप
  • मैट्रिक परीक्षा में रामगढ़ जिले के 95.464% बच्चे हुए सफल, पूरे राज्य में रामगढ़ रहा नौवें स्थान पर
  • इंटरमीडिएट(साइंस) परीक्षा में रामगढ़ जिले के 84% बच्चे सफल, पूरे राज्य में रामगढ़ रहा सातवें स्थान पर
  इसे भी पढ़ें : JAC">https://lagatar.in/jac-10th-and-12th-science-board-results-released/">JAC

10वीं और 12वीं साइंस बोर्ड का रिजल्ट जारी, मैट्रिक में 95.38% और इंटर में 81.45 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp