Search

 
 
 

200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणबीर-आलिया की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’

 
Mumbai : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं, मगर कमाई की रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र अब 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. दूसरे रविवार को फिल्म के कलेक्शन में 15 प्रतिशत तक उछाल आया है. अब फिल्म के 250 करोड़ के क्लब में शामिल होने का इंतजार किया जा रहा है. अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ब्रह्मास्त्र को मिक्स रिव्यू मिले हैं. अब फिल्म का दसवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.
इसे भी पढ़ें –राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-urges-tejashwi-yadav-to-join-india-jodo-yatra-sent-invitation/">राहुल

गांधी ने तेजस्वी यादव को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का किया आग्रह, भेजा न्योता

दूसरे हफ्ते में 40 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस

ब्रह्मास्त्र का दूसरे हफ्ते में भी ट्रेंड छाया हुआ है. इस फिल्म को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 40 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रह्मास्त्र ने दसवें दिन करीब 16.25- 17.25 करोड़ का बिजनेस किया है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन करीब 209-210 करोड़ का हो गया है. ब्रह्मास्त्र का ट्रेंड देखा जाए तो ये तीसरे हफ्ते में 250 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

आलिया भट्ट की तीनों फिल्म रहीं हिट

साल 2022 आलिया भट्ट के लिए लकी रहा है. इस साल उनकी तीन फिल्में सिनेमाघरों पर रिलीज हुई हैं और ये तीनों फिल्में ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई हैं. आलिया की आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी और अब ब्रह्मास्त्र तीनों ही फिल्में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस की हैं. ब्रह्मास्त्र की बात करें पहले पार्ट के हिट होने के बाद अयान मुखर्जी ने इसके दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट कर दी है. ब्रह्मास्त्र- पार्ट टू देव साल 2025 में सिनेमाघरों पर रिलीज होगी. इस फिल्म में देव की कहानी दिखाई जाएगी.
इसे भी पढ़ें – समय">https://lagatar.in/premature-cold-likely-first-snowfall-of-the-season-in-uttarakhand/">समय

से पहले ठंड आने की संभावना, उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही