Search

 
 
 

Shamshera से रणबीर कपूर का पोस्टर लीक, डकैत के अवतार में नजर आये एक्टर

 
LagatarDesk : रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म शमशेरा (Shamshera) का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच शमशेरा से रणबीर कपूर का पोस्टर लीक हो गया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पोस्टर में रणबीर कपूर का अवतार काफी दमदार लग रहा है. Filygyan ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर का यह पोस्टर शेयर किया है.
https://www.instagram.com/p/Ce7ygRzoz7u/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/Ce7ygRzoz7u/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

फिल्म में डकैत का किरदार निभा रहे हैं रणबीर

फोटो में रणबीर लंबे-लंबे बालों में नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं लंबी दाढ़ी, मूंछें और लहराते लंबे बाल हैं. उन्होंने अपने हाथ में औजार भी पकड़ा है. रणबीर कपूर का ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा गया है. फिल्म शमशेरा में रणबीर एक डकैत का रोल निभा रहे हैं. ट्विटर पर #Shamshera ट्रेंड हो रहा है. इस हैशटैग के साथ यूजर्स रणबीर कपूर के पोस्टर को लगातार शेयर कर रहे हैं. पोस्टर में फिल्म की टैगलाइन- करम से डकैत, धर्म से आजाद. शमरेशा के पोस्टर को देखने के बाद वाकई फैंस फिल्म का इंतजार नहीं सकते. इसे भी पढ़े : लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-cpi-maoists-area-commander-surrenders-a-reward-of-one-lakh/">लोहरदगा

: एक लाख का इनामी भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर ने किया सरेंडर

रिलीज हो चुका है टीजर, फैंस को ट्रेलर का इंतजार

बता दें मेकर्स ने हाल ही में शमशेरा का टीजर रिलीज जारी किया था. टीजर के बाद फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे. लेकिन उससे पहले फिल्म से रणबीर का डकैत वाला लुक सामने आ गया. रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स जल्द ही इसका ट्रेलर भी रिलीज करेंगे. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा संजय दत्त और वाणी कपूर भी नजर आयेंगे. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया था. टीजर के साथ ही यशराज फिल्म्स ने ट्विटर पर इसके रिलीज डेट की भी जानकारी दी थी. फिल्म 22 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म शमशेरा हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज होगी. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dmda-elections-intensified-6-candidates-for-3-posts/">धनबाद

: DMDA चुनाव की सरगर्मी हुई तेज़, 3 पदों के लिए 6 उम्मीदवार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही