Search

 
 
 

Ranch News : रेलवे स्टेशन से 61 किलो गांजा बरामद, बिहार के तीन तस्कर गिरफ्तार

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है. रांची रेलवे स्टेशन पर 60 किलो गांजा बरामद किया गया है. जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 30.50 लाख रुपये है.
 

Radha Raman

 

Ranchi :  नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है. रांची रेलवे स्टेशन से 60 किलो गांजा बरामद किया गया है. जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 30.50 लाख रुपये है.

 

मौके से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के बक्सर जिला निवासी आयुष सिंह, फ्रेंस कुमार और अंकित पाठक के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार, 30 मई को रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ फ्लाइंग टीम, आरपीएफ पोस्ट और अपराध शाखा की संयुक्त टीम जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस के बी-3 कोच के तीन युवकों पर सुरक्षा बल की नजर पड़ी.

 

जांच के दौरान उनके पास मौजूद चार ट्रॉली बैग और तीन पिट्ठू बैग की जानकारी मांगी गई. लेकिन तीनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद तीनों को सामान सहित नामकुम रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके बैगों की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 61 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. 

 

आरपीएफ ने बरामद गांजा और तीनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसी के हवाले कर दिया है. फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी डिलीवरी किस स्थान पर की जानी थी. साथ ही तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही