Search

 
 
 

रांची : मांडर में पशु लदा 14 चक्का ट्रक जब्त, बंगाल ले जा रहे थे तस्कर

 
Ranchi : जिले के मांडर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु लदा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है. पशु तस्करी के खिलाफ रांची पुलिस ने कार्रवाई कर रही है. एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. मांडर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 किलोमीटर पीछा कर पशु लदा एक 14 चक्का ट्रक को जब्त कर लिया. मुडमा के पास पकड़ा गया ट्रक. ट्रक में 42 पशु लदे हुए थे. इस मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. पढ़ें - इस">https://lagatar.in/this-year-8000-rich-indians-are-leaving-the-country-and-preparing-to-settle-abroad/">इस

साल 8000 अमीर भारतीय देश छोड़ कर रहे विदेशों में बसने की तैयारी? आखिर क्यों हो रहा है मोहभंग
इसे भी पढ़ें - जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-existence-of-the-only-big-pond-of-the-block-is-disappearing/">जगन्नाथपुर

: मिट रहा प्रखंड के एकमात्र बड़ा तालाब का वजूद

औरंगाबाद से रांची के रास्ते जा रहा था बंगाल

सभी पशुओं को बिहार के औरंगाबाद जिले के सोननगर थाना क्षेत्र स्थित बारुण से 14 चक्का ट्रक में लोड कर रांची के रास्ते बंगाल ले जाया जा रहा था. रांची पुलिस को इसकी जानकारी हुई और परसों लदा ट्रक को करीब 10 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा.
इसे भी पढ़ें - मुजफ्फरपुर">https://lagatar.in/muzaffarpur-fire-broke-out-in-hotel-4-people-jumped-from-the-roof-8-fire-tenders-engaged-in-extinguishing-the-fire/">मुजफ्फरपुर

: होटल में लगी आग, 4 लोगों ने छत से लगायी छलांग, 8 दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही