Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : MBINCT के 28 विद्यार्थी 6 माह की क्लीनिकल इंटर्नशिप के लिए पुणे रवाना

Ranchi : महादेवी बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी के 28 विद्यार्थी 6 माह की क्लीनिकल इंटर्नशिप के लिए पुणे स्थित आदित्य बिरला मेमोरियल हॉस्पिटल रवाना हुए. इस इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, उन्नत चिकित्सकीय प्रक्रियाओं तथा रोगी-केंद्रित देखभाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : महादेवी बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी के 28 विद्यार्थी 6 माह की क्लीनिकल इंटर्नशिप के लिए पुणे स्थित आदित्य बिरला मेमोरियल हॉस्पिटल रवाना हुए. इस इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, उन्नत चिकित्सकीय प्रक्रियाओं तथा रोगी-केंद्रित देखभाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा.

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अनुभवी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने ज्ञान, कौशल और व्यावसायिक दक्षता को और अधिक विकसित कर सकेंगे.

Uploaded Image

विद्यार्थियों को रवाना करने के अवसर पर एमबीआईएनसीटी की प्राचार्या डॉ. सुबानी बाड़ा, नर्सिंग एडमिनिस्ट्रेटर आशुतोष द्विवेदी, उप-प्राचार्या डॉ. मीनल श्वेता, श्रीमती निरोलिन कुल्लू एवं सुश्री अंजना मसीह उपस्थित रहीं.

इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन तथा राज्यसभा सांसद सह निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि इंटर्नशिप के दौरान प्राप्त अनुभव भविष्य में उन्हें समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही