Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची :  CCL कर्मी से 1 करोड़ लेवी मांगने वाले 4 नक्सली अरेस्ट, हथियार बरामद

Ranchi : सीसीएल कर्मी से एक करोड़ की लेवी मांगने वाले चार भाकपा माओवादी नक्सलियों को  गिरफ्तार किया गया है. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए माओवादी संगठन के योगेन्द्र गंझू, मुकेश गंझू, मनु गंझू और राजकुमार नाहक को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हथियार समेत अन्य सामान बरामद हुआ है. 

 

सोमवार को एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाकपा माओवादी के कोयल शंख जोन क्षेत्र के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये सभी लेवी वसूलने के लिए इकट्ठा हुए थे और इनके पास से हथियार व नक्सली पर्चे भी बरामद हुए हैं.यह कार्रवाई 25 जून को सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड (सीसीएल) के एक कर्मचारी से एक करोड़ रुपये की लेवी मांगने और जान से मारने की धमकी के मामले में की गई है.

 

 मनोज जी के नाम पर मांगी थी लेवी


एसएसपी ने बताया कि 25 जून को सीसीएल के महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी को भाकपा माओवादी के कोयल शंख जोन कमेटी के सदस्य मनोज जी के नाम पर एक करोड़ रुपये की लेवी मांगी गई थी. धमकी दी गई थी कि यदि दो जुलाई तक राशि का भुगतान नहीं किया गया तो उसे जान से मार दिया जाएगा.
 


कोलकर्मी की लिखित शिकायत के आधार पर खलारी थाना में सात जुलाई को प्राथमिकी संख्या 46/25 दर्ज किया गया था. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. इसी दौरान 14 जुलाई की मध्य रात्रि को दल को गुप्त सूचना मिली कि भाकपा माओवादी के 4-5 सक्रिय सदस्य मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के बक्सी बंगला चट्टी नदी के पास व्यवसायी, ठेकेदार और ईंट भट्ठा मालिकों से लेवी वसूलने के लिए जमा हुए हैं. सूचना मिलते ही छापेमारी दल ने तुरंत कार्रवाई की और बक्सी बंगला चट्टी नदी के किनारे घेराबंदी कर ली। नक्सलियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से भाग रहे चार सदस्यों को धर दबोचा गया.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही