Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः सीसीएल मुख्यालय में 40 मीटर ऊंचे फ्लैग पोस्ट का अनावरण

Advertisement
Advertisement
Ranchi: ``हर घर तिरंगा`` अभियान के तहत सीसीएल मुख्यालय में सीएमडी डॉ बी वीरा रेड्डी द्वारा 40 मीटर ऊंचे फ्लैग पोस्ट का अनावरण कर उस पर 30 x 20 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर राष्ट्र को समर्पित किया. इस मौके पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) राम बाबू प्रसाद, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) बी साईंराम, निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (वित्त) पीके मिश्रा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-cm-hemant-gave-assurance-to-tana-bhagats-problems-will-be-solved-soon/">रांचीः

सीएम हेमंत ने टाना भगतों को दिया भरोसा, समस्याओं का जल्द होगा समाधान
इस अवसर पर सीएमडी ने उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इतने ऊंचे ध्वज स्तंभ का अनावरण करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने उपस्थित सभी से कहा कि हमें अपने कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना चाहिए. यह भी देश के प्रति हमारी राष्ट्र भक्ति को दर्शाता है. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-condition-of-the-work-of-the-cleaning-workers-has-not-changed-even-in-the-golden-age-of-independence/">धनबाद:

आजादी के अमृतकाल में भी नहीं बदला सफाई कर्मियों के काम का हाल
बता दें कि यह फ्लैग पोस्ट झारखंड के किसी भी कार्यालय परिसर में स्थापित सबसे ऊंचा फ्लैग पोस्ट में से एक है. कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाप्रबंधक (सिविल/ नगर प्रशासन) राजेश मोहन, महाप्रबंधक (प्रशासन) सुजीत गोस्वामी, विभागाध्यक्ष (जनसंपर्क) आलोक कुमार एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही