Search

 
 
 

रांची : डोडा लदा 407 वाहन पकड़ाया, तस्‍कर फरार

 
Ranchi : रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र से डोडा लदे एक 407 वाहन को पकड़ा. वाहन में कुल 38 प्‍लास्टिक की बोरी में भरकर 666 किलो डोडा रखा था. जिसे पुलिस जब्‍त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं पुलिस को देख तस्‍कर मौके से फरार हो गये, जिनके बारे में पता लगाने में पुलिस जुट गई है. पुलिस ने बताया कि सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्‍त सूचना मिली थी कि रांची-टाटा रोड में एनएच-33 के किनारे स्थित राईसा मोड़ के पास स्थित कपिल ढ़ाबा के पास एक डोडा लदा 407 वाहन खड़ा है. सूचना को पुलिस कप्‍तान ने गंभीरता से लेते हुये रूरल एसपी मो नौशाद आलम की देखरेख में डीएसपी मुख्‍यालय नीरज कुमार के नेतृत्‍व में एक टीम का गठन किया. गठित टीम जैसे ही कपिल ढ़ाबा के पास पहुंची, 407 के पास खड़े दो तीन संदिग्‍ध व्‍यक्ति वहां से भागने लगे. पुलिस ने उनका पीछा किया, मगर जंगल का लाभ उठाकर सभी फरार हो गये. पुलिस ने जब 407 वाहन की जांच की तो उसमें बोरा में भरकर रखा डोडा मिला, जिसे पुलिस ने जब्‍त कर लिया. पुलिस ने बताया कि फरार तस्‍करों की तलाश की जा रही है. इसे भी पढ़ें-  हाइकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-reprimands-senior-ias-officer-avinash-kumar-know-why-he-had-to-appear-physically/">हाइकोर्ट

ने वरीय IAS अधिकारी अविनाश कुमार को लगाई फटकार, जानें क्यों सशरीर होना पड़ा हाजिर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही