Search

रांची: कई थाना क्षेत्रों में छिनतई की 17 घटनाओं को अंजाम देने वाले ओडिशा के 5 अपराधी अरेस्ट

Ranchi: रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छिनतई की 17 घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार सभी अपराधी ओडिशा के रहने वाले हैं. जिनमें अउला आलोक रॉव, करण प्रधान, काली कबाडी, अउला धर्म रॉव और अउला तारो शामिल है. बुधवार को एसएसपी चंदन सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीते 20 अगस्त को मांडर थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया टांगरबसली ब्रांच के पास छिनतई की घटना हुई थी. संलिप्त अपराधकर्मियों को पहचान कर पकड़ने के लिए क्षेत्र के सभी बैंकों पर सादे लिबास में पुलिसकर्मी निगरानी रख रहे थे. इसी दौरान 27 अगस्त को टांगरबसली बैंक के आसपास कुछ अज्ञात व्यक्ति तीन मोटर साईकिल पर सवार होकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन पांच अपराधियों को पकड़ा. इसे भी पढ़ें -महिलाओं">https://lagatar.in/draupadi-murmu-expressed-anger-over-crimes-against-women-wrote-an-article-safety-of-women-enough-enough/">महिलाओं

के खिलाफ अपराधों पर द्रौपदी मुर्मू ने आक्रोश व्यक्त किया, लेख लिखा… महिलाओं की सुरक्षा : बस! बहुत हो चुका!   

पिछले सात महीने से रांची में था सक्रिय

पकड़े गए सभी अपराधी पिछले सात महीने से रांची जिला के मांडर, डोरंडा, नामकुम, चान्हो, नगड़ी, बेड़ो, बुण्डू, रातु, खलारी थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों के पास रेकी करते थे और पैसा निकाल कर जा रहे व्यक्ति का पीछा कर पैसा छीनकर भाग जाते थे. ये लोग एक महीने के लिए शहर में किराये का मकान लेकर ठहरते थे और वहीं से योजना बनाकर बैंक पहुंचते थे. फिर रेकी कर पैसा निकाल कर जाने वाले व्यक्ति से पैसा छीनकर भाग जाते थे. ये गिरोह रांची जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 17 घटनाओं को अंजाम दे चुका है. साथ ही बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और अन्य राज्यों में भी इसी प्रकार एक महीने के लिए किराये पर मकान लेकर ठहरे थे और योजना बनाकर बैंक पर रेकी कर कई छिनतई की घटना को अंजाम दिया था. इसे भी पढ़ें - चंपाई">https://lagatar.in/putting-surveillance-on-champai-soren-is-a-very-sensational-and-anti-constitutional-act-amar-bauri/">चंपाई

सोरेन की जासूसी कराना बेहद सनसनीखेज और संविधान विरोधी कृत्य : अमर बाउरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp