Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : हरमू नदी की जमीन पर बनी 54 अवैध झुग्गी-झोपड़ियां हटाई गई

झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : हरमू नदी की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 54 अतिक्रमण हटाए. अरगोड़ा अंचल कार्यालय और रांची नगर निगम की संयुक्त टीम ने रेसालदार नगर और डोरंडा क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध रूप से बने मकान और झोपड़ियों को हटाया. अरगोड़ा अंचल से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई से पहले सभी चिन्हित कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था. 

 

नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. अरगोड़ा अंचल कार्यालय के अनुसार हरमू नदी की जमीन पर करीब 54 अवैध कब्जों की पहचान की गई थी. इनमें कुछ लोगों ने पक्के मकान बना लिए थे, जबकि कई परिवार झोपड़ियां बनाकर रह रहे थे. नदी किनारे लंबे समय से अतिक्रमण और कचरे के कारण हरमू नदी का प्राकृतिक स्वरूप बदल चुका है.

Uploaded Image

नदी में घर से बहाए गए पानी और कचरा जमा होने से हरमू नदी का पानी पूरी तरह से काला हो गया है. इसकी वजह से हमेशा पानी का बहाव होता रहता है. मुक्ति धाम के पास हरमू नदी पर लंबे समय से जमा कचरा को निकालने के लिए नगर निगम ने करोड़ों रुपये खर्च कर आधुनिक  मशीन खरीदी है. इससे हर दिन फिलहाल कचरा निकालने का कार्य जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही