Search

 
 
 

रांची: डीसी के जनता दरबार में 602 आवेदनों का निष्पादन

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री के आदेश के बाद जिले के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन हुआ. इसमें 6 अंचलों इटकी, राहे, सोनाहातु, चान्हो, सिल्ली एवं मांडर और प्रखंड सह अंचल कार्यालय रातु में कुल 602 से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया गया. इस दौरान आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की गई.
 

Ranchi : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री के आदेश के बाद जिले के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन हुआ. इसमें 6 अंचलों इटकी, राहे, सोनाहातु, चान्हो, सिल्ली एवं मांडर और प्रखंड सह अंचल कार्यालय रातु में कुल 602 से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया गया. इस दौरान आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की गई. 

 

जनता की समस्याओं को जनता जरबार में सुना जा रहा है. जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, दाखिल-खारिज, सरकारी योजनाओं का लाभ, जल-बिजली-सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, आवास योजना और अन्य विभागीय शिकायतें उठाई जा रही हैं. 


जनता दरबार में पुरानी समस्या दुहराई गई तो होगी कारवाई- उपायुक्त 

उपायुक्त ने कहा कि CNT एक्ट की धारा 46 के अंतर्गत अनुमति और अन्य राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा किया गया. कई मामलों में ऑन-द-स्पॉट समाधान भी किया जा रहा है. जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम है. 

 

जनता दरबार में कोई पुरानी शिकायत दोहराई जाती है तो संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और आम नागरिकों को संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराया जाए.

 

सीएनटी एक्ट 1908 की धारा 46 के अंतर्गत अनुमति 2 लोगों के निष्पादन

जनता जरबार में ईटकी अंचल में कुल 61 आवेदन निष्पादित किए गए जिसमें आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र – 36, आय प्रमाण पत्र – 13, KCC – 01, छोटानागपुर कास्तकारी अधिनियम 1908 की धारा 46 के अंतर्गत अनुमति 2 लोगों के निष्पादन किए गए. वहीं, राहे अंचल में 60 आवेदन, सोनाहातु अंचल में 63 आवेदन निष्पादित किए गए.

 

चान्हो अंचल में कुल 107 आवेदन निष्पादित, सिल्ली अंचल में 55 आवेदन, मांडर अंचल 102 आवेदन, रातु अंचल में 164 आवेदन निष्पादित किए गए. इसके अलावा खलारी, बेड़ो अंचल में भी जनता जरबार में पहुंची समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही