Search

 
 
 

रांची: रामनवमी पर झांकियों के बीच बांटे जाएंगे 67000 रुपये

रामनवमी पर इस बार शहर में भव्य और आकर्षक झांकियों की धूम रहने वाली है. श्री रामनवमी श्रृंगार समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में करीब 21 झांकियों के शामिल होने की संभावना है. ये झांकियां धार्मिक विषयों, भव्य सजावट और आकर्षक प्रस्तुति के लिए जानी जाती हैं, जो हर साल श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनती हैं.
 
  • महावीर चौक पर होगा पुरस्कार वितरण

Ranchi : रामनवमी पर इस बार शहर में भव्य और आकर्षक झांकियों की धूम रहने वाली है. श्री रामनवमी श्रृंगार समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में करीब 21 झांकियों के शामिल होने की संभावना है. ये झांकियां धार्मिक विषयों, भव्य सजावट और आकर्षक प्रस्तुति के लिए जानी जाती हैं, जो हर साल श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनती हैं.

 

समिति की ओर से झांकियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा भी कर दी गई है. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली झांकी को 31 हजार रुपये नकद एवं आकर्षक शिल्ड दी जाएगी. वहीं द्वितीय पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपये और शिल्ड, जबकि तृतीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये एवं शिल्ड प्रदान की जाएगी. सभी पुरस्कार अपर बाजार स्थित महावीर चौक में समारोह पूर्वक वितरित किए जाएंगे.

 

शहर के विभिन्न क्षेत्रों से झांकी आयेगी जिसमें पंच मंदिर हरमू, कार्ट सराय रोड, त्रिकोण हवन कुंड, भुताहा तालाब महावीर मंदिर, गांधी चौक, रातू रोड, कांके और हटिया चांदनी चौक से झांकियों के पहुंचने की संभावना है. आयोजन को लेकर समितियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

 

समिति के अध्यक्ष बबलू यादव, कार्यकारी अध्यक्ष मयंक गिरी, मंत्री अजय वर्मा, मुख्य संयोजक शंकर सिन्हा, मुख्य संरक्षक राकेश वर्मा (रिंकू) और मुख्य सलाहकार विष्णु देव प्रसाद, सुभाष चन्द्र झा समेत कई सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं. गौरतलब है कि महावीर चौक श्रृंगार समिति की स्थापना वर्ष 1952 में मोतीलाल साहू के नेतृत्व में हुई थी, जो आज भी इस परंपरा को भव्य रूप में आगे बढ़ा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही