Search

 
 
 

रांचीः हाजत में आरोपी की मौत मामले में नामकुम थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

एसएसपी ने हाजत में बंद आरोपी की सुरक्षा ल निगरानी में लापरवाही बरतने के आरोप में नामकुम थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.
 

Ranchi : रांची के नामकुम थाना हाजत में बंद आरोपी की मौत मामले में पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं. एसएसपी ने मामले की जांच दूसरे क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक को सौंपी है. साथ ही हाजत में बंद आरोपी की सुरक्षा व निगरानी में लापरवाही बरतने के आरोप में नामकुम थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

 

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त जगाई मुंडा पर बदले की भावना से एक नाबालिग लड़के का अपहरण कर उसकी हत्या करने का आरोप था. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने साक्ष्य छिपाने की नियत से इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था. उसे गिरफ्तार कर नामकुम थाना के हाजत में रखा गया था.

 

इसी दौरान हाजत में आरोपी की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी. एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि घटना की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच कराई जाएगी, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके.

 

पुलिस प्रशासन ने यह भी बताया कि हाजत में बंद आरोपी की सुरक्षा व निगरानी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है. प्राथमिक जांच के आधार पर नामकुम थानेदार सहित 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. थाना प्रभारी के विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी.

 

इस पूरे मामले की जांच मानवाधिकार आयोग के निर्धारित मानकों व प्रक्रियाओं के अनुरूप की जा रही है. वरीय पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

इस घटना के बाद पुलिस विभाग ने थाना हाजत में बंद आरोपियों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही