Search

 
 
 

रांची : निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 71 लोगों ने उठाया लाभ, बांटी गई दवाईयां

डीएवी कपिल देव ग्राउंड मे आज निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. 71 लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही. एयरफोर्स से सेवानिवृत्त बिनोद कुमार द्वारा आयोजित शिविर में सामान्य स्वास्थ्य, दांत, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य आवश्यक जांच की गई. साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं.
 
  • महिलाओं की रही अधिक भागीदारी

Ranchi :  डीएवी कपिल देव ग्राउंड मे आज निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. 71 लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही. एयरफोर्स से सेवानिवृत्त बिनोद कुमार द्वारा आयोजित शिविर में सामान्य स्वास्थ्य, दांत, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य आवश्यक जांच की गई. साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं.

 

बिनोद कुमार ने बताया कि एयरफोर्स में देश की सेवा करने के बाद अब वे समाज की सेवा करना चाहते हैं. इसी प्रेरणा और उद्देश्य के साथ उन्होंने स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया है. कहा कि भविष्य में भी नियमित इस तरह की शिविर का आयोजन करते रहेंगे, ताकि वार्ड संख्या 25 के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें.

 

Uploaded Image

 

उन्होंने यह भी बताया कि ठंड को देखते हुए जल्द ही कंबल वितरण की तैयारी की जा रही है. शिविर में डॉक्टर सुमन दुबे ने मरीजों की जांच की. उन्होंने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर हर दो से तीन महीने में लगाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें. शिविर के दौरान डायबिटीज, एनीमिया और हाइपरटेंशन की भी जांच की गई.

 

इस स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर पार्थ परितोष, डॉक्टर हरेंद्र शर्मा और डॉक्टर सजीत कुमार भी उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी सेवाएं दीं. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही