Search

 
 
 

रांची: धुर्वा इलाके से 6 व 7 साल के भाई-बहन लापता, तलाश में सहयोग की अपील

धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी इलाके से दो मासूम भाई-बहन बीते दो जनवरी की शाम करीब चार बजे लापता हो गए हैं. दोनों बच्चे आपस में भाई बहन है.
 

Ranchi : धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी इलाके से दो मासूम भाई-बहन बीते दो जनवरी की शाम करीब चार बजे लापता हो गए हैं. दोनों बच्चे आपस में भाई-बहन है. भाई सात वर्षीय अंश और बहन 6 वर्षीय अंशिका कुमारी है. बच्चे के पिता का नाम सुनील कुमार है. 

 

दोनों भाई बहन दो जनवरी की शाम लगभग चार बजे धुर्वा स्थित शालीमार बाजार से गुम हो गए हैं. दोनों बच्चे एक साथ थे और तब से उनका कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस और परिवार ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इन दोनों बच्चों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलती है तो 9431706166 और 6205934668 नंबर पर संपर्क करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही