Search

 
 
 

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक संपन्न

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में पार्टी की कोर कमिटी की बैठक संपन्न हुई.
 

Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में पार्टी की कोर कमिटी की बैठक संपन्न हुई. बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

 

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी और प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही भी शामिल हुए.

 

इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, कार्ययोजनाओं और रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए समन्वय बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही