Search

 
 
 

CIP कांके के 156 सुरक्षाकर्मियों को हटाने के विरोध में प्रतिनिधिमंडल ने JMM को सौंपा ज्ञापन

केंद्रीय मनोचिकित्सक संस्थान सीआईपी कांके में कार्यरत सुरक्षाकर्मियों को हटाकर होमगार्ड की तैनाती किए जाने के विरोध में सुरक्षाकर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को रांची स्थित झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय को मांगपत्र सौंपा.
 

Ranchi : केंद्रीय मनोचिकित्सक संस्थान सीआईपी कांके में कार्यरत सुरक्षाकर्मियों को हटाकर होमगार्ड की तैनाती किए जाने के विरोध में सुरक्षाकर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को रांची स्थित झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय को मांगपत्र सौंपा.

 

प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान में कार्यरत 156 सुरक्षाकर्मियों को हटाने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे वर्षों से सेवा दे रहे कर्मियों की आजीविका पर संकट उत्पन्न हो जाएगा. उन्होंने इस निर्णय पर पुनर्विचार करने और सुरक्षाकर्मियों के हितों की रक्षा करने की मांग की.

 

मांग पत्र सौंपे जाने के दौरान विनोद कुमार पाण्डेय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि इस विषय को सरकार के स्तर पर रखा जाएगा तथा समस्या के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी.

 

इस अवसर पर झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली के सदस्य सोनू मुंडा, कांके प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की सहित अन्य कार्यकर्ता और प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही