Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : पुंदाग स्थित एक फ्लैट में युवती ने आत्महत्या की, कथित प्रेमी सहित दो हिरासत में

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित एकलव्य टॉवर ब्लॉक ए के फ्लैट नंबर 304 में एक युवती ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. युवती जमशेदपुर की रहने वाली बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची औप शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं युवती के कथित प्रेमी सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है. परिजन जमशेदपुर से रांची आ गये हैं. परिजनों के बयान पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. (पढ़ें, ISIS">https://lagatar.in/isis-terrorist-rahul-alias-omar-appears-in-ranchi-nia-court-agency-will-take-him-on-remand/">ISIS

आतंकी राहुल उर्फ उमर की रांची NIA कोर्ट में पेशी, रिमांड पर लेगी एजेंसी)

पंखे से लटका मिला युवती का शव

एकलव्य टॉवर के फ्लैट नंबर 304 में युवती का शव पंखे से लटकता मिला. युवती के साथ रहने वाले युवक (कथित प्रेमी) ने फंदे से उतार कर उसे रिंची अस्पताल ले गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद अस्पताल कर्मी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर रात में ही हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा और पुंदाग थाना प्रभारी फ्लैट पहुंचकर छानबीन की. पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं कथित प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया. शनिवार सुबह एफएसएल टीम ने जांच की है. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-attacks-bjp-says-the-course-of-politics-will-no-longer-be-decided-from-nagpur/">कांग्रेस

का भाजपा पर हमला, कहा, राजनीति का पाठ्यक्रम अब नागपुर से तय नहीं होगा…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही