Search

 
 
 

रांची : कुटे के विस्थापित भवन में जैप-2 के जवान ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी के कुटे स्थित विस्थापित भवन में झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप-2) के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार की सुबह जवान का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला.
 
  • आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

Ranchi :  राजधानी के कुटे स्थित विस्थापित भवन में झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप-2) के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार की सुबह जवान का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला. मृतक जवान की पहचान शिव पूजन रजवार के रुप में हुई. जवान बोकारो पेटरवार का रहने वाला है.

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हालांकि जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है.

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है. जवान के सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही