Search

 
 
 

रांची : बेड़ो में ठनका गिरने से एक व्यक्ति व उसके पालतू कुत्ते की मौत

राजधानी रांची के बेड़ो में कुदरत का कहर देखने को मिला है. यहां खुखरा गांव में  ठनका गिरने से एक व्यक्ति और उसके पालतू कुत्ते की मौत हो गई है. मृतक की पहचान भीम महतो के रूप में हुई है.
 
  • परिवार में शोक की लहर

Ranchi :  राजधानी रांची के बेड़ो में कुदरत का कहर देखने को मिला है. यहां खुखरा गांव में  ठनका गिरने से एक व्यक्ति और उसके पालतू कुत्ते की मौत हो गई है. मृतक की पहचान भीम महतो के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार, भीम महतो सुबह छह बजे घर से बाहर निकलकर कुत्ते को खाना खिलाने निकला. इसी दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया. परिवार वाले आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

भीम महतो की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले की सूचना मिलने के बाद बेड़ो पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही