Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : धुर्वा नेहरू स्टेडियम के सामने सरना स्थल में मागे मिलन समारोह, जमकर थिरके आदिवासी समाज के लोग

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सिंहभूम आदिवासी समाज द्वारा अध्यक्ष विश्वजीत सोय के नेतृत्व में धुर्वा गोल चक्कर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के सामने सरना स्थल में मागे मिलन समारोह 2024 मनाया गया.  दिन के 12 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ जो शाम को 6 बजे तक चला. मागे मिलन समारोह में आदिवासी समाज के लोग मांदर की थाप पर जमकर थिरके और एक-दूसरे को बधाई दी. इस कार्यक्रम में समाज के अन्य लोगों के साथ कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय भी शामिल हुये और समाज के लोगों संग जमकर थिरके. कार्यक्रम को लेकर सिंहभूम आदिवासी समाज के अध्यक्ष विश्वजीत सोय ने कहा कि हमलोग साल में एक बार इस मागे मिलन समारोह का आयोजन करते हैं. यह हमारे समाज का सबसे बड़ा पर्व है. इसमें समाज के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया जाता है. समाज के लोग एक मंच पर आकर एक-दूसरे से मिलते हैं और समाज को आगे बढ़ाने की रणनीति पर विचार-विमर्श करते हैं और मिलन समारोह का आनंद लेते हैं. विश्वजीत सोय ने कहा कि मागे पर्व मिलन समारोह काफी हर्षोल्लास के साथ समाज के सभी लोगों के साथ मनाया गया. सभी को मागे पर्व की शुभकामनाएं. इस आयोजन में परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, खरसावां  विधायक दशरथ गागराई, जगरनाथपुर विधायक सोना राम सिंकू, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकू, पूर्व विधायक देवेन्द्र नाथ चम्पिया को निमंत्रण दिया गया था. मगर किसी कारण से ये लोग इस आयोजन में नहीं आ सके. उक्त अवसर पर भीड़ एवं विधि-व्यवस्था को संभालने के लिए अरगोड़ा सीओ सुमन कुमार सौरभ दंडाधिकारी के रूप में मौजूद रहे. साथ ही हटिया डीएसपी, धुर्वा थाना प्रभारी और पुलिस बल के जवान तैनात रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/3-21.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/2-23.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/1-38.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : गौशाला">https://lagatar.in/former-chairman-of-gaushala-trust-committee-trust-board-shatrughan-lal-gupta-has-also-done-big-games/">गौशाला

न्यास समिति ट्रस्ट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शत्रुध्न लाल गुप्ता ने भी किये हैं बड़े-बड़े खेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही