Search

 
 
 

रांची : समस्तीपुर से रिनपास में इलाज कराने आया व्यक्ति पंडरा से लापता

 
Ranchi : राजधानी रांची के कांके स्थिति रिनपास में इलाज कराने बिहार के समस्तीपुर से आया एक 52 वर्षीय व्यक्ति लापता हो गया है. परिजनों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की, मगर उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया. उसका नाम वीरेंद्र शाह है. 9 अप्रैल की सुबह 3 बजे वह अपने रिश्तेदार के पंडरा के रवि स्टील स्थित घर से निकला और लापता हो गया. परिजनों ने पुलिस से उक्त व्यक्ति की खोजबीन करने की गुहार लगाई है. परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त व्यक्ति की तस्वीर शेयर कर जानकारी मिलने पर इस नंबर 6299575411 पर संपर्क करने की अपील की है. परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र शाह मानसिक रूप से बीमार था. उसे इलाज के लिए रांची लेकर आये थे. रिनपास में उसका इलाज कराना था, मगर 9 अप्रैल की सुबह वह घर से गायब हो गया. इसे भी पढ़ें : मछली">https://lagatar.in/tejashwis-picture-eating-fish-went-viral-people-got-angry-bjp-also-criticized/">मछली

खाते तेजस्वी की तस्वीर वायरल, भड़के लोग, भाजपा ने भी की आलोचना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही