Search

 
 
 

रांची : संत जेवियर कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. छात्रा की पहचान छत्तीसगढ़ की रहने वाली के रूप में हुई है, जो रांची के संत जेवियर कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी.
 

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. छात्रा की पहचान छत्तीसगढ़ की रहने वाली के रूप में हुई है, जो रांची के संत जेवियर कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी.

 

सोमवार को छात्रा अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली. हॉस्टल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है.

 

इस नोट में छात्रा ने अपनी आत्महत्या का कारण घरेलू परेशानियों और पारिवारिक विवादों को बताया है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और छात्रा के परिवार को सूचित कर दिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही