Search

 
 
 

रांची : आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, सूर्य की चारों तरफ बनी चमकदार रिंग

 
Ranchi : राजधानी में रविवार सुबह आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिला. यहां सूर्य की चारों तरफ एक चमकदार रिंग नजर आयी. इसे सोलर हालो या सन रिंग कहते हैं. इसको देखकर लोग आश्‍चर्यचकित रह गये. इसको लेकर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाये. लोगों ने मोबाइल पर तस्वीरें खीचीं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. (पढ़ें, टेरर">https://lagatar.in/heads-of-two-extremist-organizations-are-on-nias-radar-in-terror-funding-case-search-continues/">टेरर

फंडिंग केस में दो उग्रवादी संगठनों के प्रमुख हैं NIA की रडार पर, तलाश जारी)

अगले 24 घंटे में बारिश का संकेत देती है सोलर हालो

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद से बात करने पर उन्होंने बताया कि  सोलर हालो या सन रिंग एक सामान्य खगोलीय घटना है. यह वातावरण में मौजूद हेक्सागोनल क्रिस्टल के कारण होता है. दरअसल जब वातावरण में मौजूद पानी की बूंदों पर प्रकाश पड़ता है तो उसके विकिरण के कारण यह घटना घटती है. कई बार इस गोले में इंद्रधनुष की तरह कई रंग भी नजर आते हैं. जब किसी प्रकाशमय या एनर्जी से लबरेज चीज के चारों ओर गोलाकार आकृति बन जाये तो उसे हालो कहते हैं. उन्होंने कहा कि हेलो यह संकेत देते हैं कि अगले 24 घंटों के भीतर बारिश होगी. क्योंकि सिरोस्ट्रेटस बादल जो उन्हें पैदा करते हैं, एक निकटवर्ती ललाट प्रणाली का संकेत दे सकते हैं. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/art-of-living-course-will-be-held-in-latehar-from-may-14/">लातेहार

में 14 मई से होगा आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही