Search

 
 
 

रांची: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में दूसरे की जगह  इम्तिहान दे रहा युवक अरेस्ट

Ranchi: पुलिस ने रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में एक बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा है. नामकुम थाना क्षेत्र के अरुनुमा टेक्निकल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड सेंटर, चुटिया में एक युवक को दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.
 

Ranchi: पुलिस ने रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में एक बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा है. नामकुम थाना क्षेत्र के अरुनुमा टेक्निकल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड सेंटर, चुटिया में एक युवक को दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.


गिरफ्तार युवक की पहचान अनीश कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के गया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. यह घटना परीक्षा के प्रथम पाली के दौरान हुई. सेंटर स्टाफ द्वारा अभ्यर्थियों की गहन चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान  स्टाफ को अनीश कुमार पर संदेह हुआ.


दस्तावेजों की जांच करने पर  यह स्पष्ट हो गया कि अनीश कुमार, जो परीक्षा देने आया था, वह वास्तविक अभ्यर्थी नहीं था. पूछताछ के दौरान आरोपी अनीश ने अपनी गलती मान ली और खुलासा किया कि वह अपने रिश्ते में जीजा के स्थान पर परीक्षा देने के लिए आया था.

 

सेंटर संचालक ने तत्काल आरोपी को नामकुम पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस आरोपी को थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए, एक डीएसपी स्तर के अधिकारी भी पूछताछ के लिए थाने पहुंचे हैं.


पुलिस अब इस बात की जानकारी जुटा रही है कि क्या आरोपी किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है जो प्रतियोगी परीक्षाओं में इस तरह के फर्जीवाड़े को अंजाम देता है. अरुनुमा टेक्निकल सर्विसेस सेंटर के संचालक के बयान के आधार पर आरोपी अनीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है. पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही