Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : आधार केंद्र की शुरूआत, मुफ्त में बनेगा नया आधार कार्ड

Advertisement
Advertisement
Ranchi : कांके प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत इचापीड़ी के पंचायत भवन में सोमवार को मुखिया लाखो उरांव और उप मुखिया मोहम्मद गुफरान अंसारी ने फीता काटकर आधार केंद्र की शुरूआत की. मुखिया लाखो उरांव ने कहा कि आधार सेंटर के खुलने से इचापीड़ी पंचायत सहित आसपास के ग्रामीणों को आधार कार्ड बनाने के लिए बाहर जाना नहीं पड़ेगा. अब पंचायत भवन में ही सुविधा मिलेगी. पहले ग्रामीणों को आधार कार्ड बनाने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता था. पंचायत से काफी दूर जाना पड़ता था या फिर रांची शहर जाना पड़ता था. इसे भी पढ़ें –SC">https://lagatar.in/appointment-of-judges-in-sc-collegium-names-the-judges-who-objected-to-cjis-proposal/">SC

में जजों की नियुक्ति : कॉलेजियम ने CJI के प्रस्ताव पर आपत्ति जताने वाले जजों के नाम बताए

आधार सेंटर के साथ-साथ प्रज्ञा केंद्र की भी सुविधा

वहीं उप मुखिया मोहम्मद गुफरान अंसारी ने कहा कि पंचायत का विकास हम लोगों की पहली प्राथमिकता है. पंचायत के लोगों को सुविधा मुहैया कराना भी हमारा कर्तव्य है. पंचायत भवन में आधार सेंटर के साथ-साथ प्रज्ञा केंद्र की भी सुविधा है जिसके संचालक नजीर अहमद हैं. वहीं मौके पर आधार सेंटर के संचालक सूरज कुमार यादव ने कहा कि आधार सेंटर पर नया आधार कार्ड बनाने के अलावे बायोमैट्रिक अपडेट के लिए भी कोई शुल्क नहीं लगेगा. इसके साथ-साथ आधार कार्ड पर नाम, एड्रेस इत्यादि सुधार के लिए सरकार के द्वारा तय राशि ली जाएगी. सेंटर सरकारी छुट्टी छोड़कर हर दिन पंचायत भवन में सुबह 10 बजे से खुला रहेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/aaaa-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="350" /> इसे भी पढ़ें –दिल्ली">https://lagatar.in/fake-id-card-made-in-palamu-in-the-name-of-delhi-ib-officer/">दिल्ली

के आईबी अधिकारी के नाम पर पलामू में बनाया गया फर्जी आईडी कार्ड

ये रहे मौजूद

मौके पर पिठोरिया पंचायत समिति सदस्य श्रवन गोप, रोजगार सेवक सरोज कुशमा, कृषक मित्र सफीउल्ला अंसारी, समाजसेवी जगरनाथ मिश्रा, वार्ड सदस्य, आधार केंद्र के संचालक सूरज कुमार यादव, प्रज्ञा केंद्र के संचालक नजीर अहमद समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही