Search

 
 
 

रांचीः कांके-पंडरा फोरलेन सड़क के लिए 9.758 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण

 
Ranchi: कांके से पंडरा तक बनने वाली फोरलेन सड़क निर्माण के लिए भू-अर्जन की प्रकिया शुरू हो गई है. इसे 9.758 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. इसे लेकर रांची जिला भू-अर्जन कार्यालय के द्वारा आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश में कहा गया है कि भूमि की योजना का निरीक्षण जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के द्वारा किसी भी दिन किया जा सकता है. अधिग्रहण की जाने वाली जमीन की खरीद बिक्री नहीं होगी. अधिसूचना प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों के अंदर किसी भी व्यक्ति को इसे लेकर आपत्ति हो, तो जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-full-dress-rehearsal-at-moharabadi-maidan-for-independence-day-celebrations/">रांचीः

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मोहराबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल

जमीन अधिग्रहण को लेकर जनसुनवाई का किया गया था आयोजन

जमीन अधिग्रहण को लेकर रांची जिला भू-अर्जन शाखा 28 जुलाई से दो अगस्त तक तीन अंचलों (हेहल, रातू और कांके) में जनसुनवाई का आयोजन किया गया था. जिनमें 28 जुलाई को हेहल अंचल में पंडरा और मिसिरगोंदा, एक अगस्त को रातू अंचल में चटकपुर और नवासोसो , दो अगस्त को कांके अंचल में चंदवे, कोंगे और जैपुर के किसानों के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया गया था. जमीन मालिकों को आवश्यक कागजात के साथ अंचल में उपस्थित होने को कहा गया था. इसे भी पढ़ें- डुमरी">https://lagatar.in/dumri-by-election-ajsus-yashoda-devi-will-be-nda-candidate-will-file-nomination-on-august-17/">डुमरी

उपचुनाव : आजसू की यशोदा देवी होंगी एनडीए प्रत्याशी, 17 अगस्त को करेंगी नामांकन

253 करोड़ की लागत से होगा सड़क का निर्माण 

बता दें कि करीब 253 करोड़ की लागत से पंडरा से कांके रोड को जोड़ने के लिए फोरलेन रोड बनाया जायेगा. इस रोड के बनने से रातू रोड वासियों को पंडरा, चटकपुर, नवासोसो होते हुए कांके रोड जाना आसान होगा. सड़क निर्माण होने के बाद लोगों को पिस्का मोड़-रातू रोड होते हुए कांके रोड जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही