Search

 
 
 

आफताब के हाथ में कैसे आए शहर अंचल के लैंड रिकॉर्ड, इसकी जांच करने पहुंचे रांची AC और DCLR

 
Ranchi: रांची शहर अंचल के जमीन के सरकारी रिकॉर्ड आफताब के हाथों में कैसे पहुंचे, इसकी जांच के लिए रांची AC (अपर समाहर्ता) और DCLR (उप समाहर्ता भूमि सुधार) ने शहर अंचल में जांच की. दोनों अधिकारियों ने करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक शहर अंचल में आए लोगों और वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कई बिन्दुओं पर जानकारी ली. जांच और निरीक्षण के बाद अब DCLR जल्द ही अपनी रिपोर्ट डीसी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं. इसे पढ़ें- आफताब">https://lagatar.in/whose-hand-is-on-aftabs-head-on-whose-instigation-would-he-sit-in-a-chair-in-the-city-area/">आफताब

के सिर पर किसका हाथ? शहर अंचल में किसकी शह पर कुर्सी जमाकर बैठता?
बता दें कि Lagatar.in">http://lagatar.in">Lagatar.in

पर गुरुवार को आफताब के हाथों में शहर अंचल के जमीन के सरकारी रिकॉर्ड, अंचल कर्मियों की भूमिका पर गंभीर सवाल शीर्षक खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी. जिसके बाद Lagatar.in की खबर पर संज्ञान लेते हुए रांची डीसी ने राँची के उप समाहर्ता भूमि सुधार (DCLR) से रिपोर्ट मांगी है. अपनी खबर में हमने यह सवाल उठाया था कि अंचल कार्यालय में रखे जमीन के सरकारी दस्तावेज अगर किसी गैर सरकारी व्यक्ति के हाथ में आ जाए तो लैंड रिकॉर्ड कितने सुरक्षित हैं ? इसे भी पढ़ें- आफताब">https://lagatar.in/government-land-records-city-zone-in-hands-aftab-serious-questions-on-role-zone-personnel/">आफताब

के हाथों में शहर अंचल के जमीन के सरकारी रिकॉर्ड, अंचल कर्मियों की भूमिका पर गंभीर सवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही