Search

Ranchi : ACB के वकील की कार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, जगन्नाथपुर थाना में शिकायत

Ranchi : राजधानी रांची में कानून व्यवस्था और यातायात अनुशासन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. इस बार मामला झारखंड उच्च न्यायालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के विशेष लोक अभियोजक विनीत कुमार वशिष्ठ से जुड़ा है, जिनकी खड़ी कार को एक तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी.
 
इसे भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7 बजे विनीत कुमार वशिष्ठ अपनी कार सिंह मोड़ स्थित वाटर टैंक के समीप खड़ी कर किसी कार्य से गए थे. इसी दौरान वाहन संख्या JH01FY-8374 कथित रूप से तेज गति से आया और उनकी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा.

बताया जाता है कि टक्कर मारने वाला वाहन शहर क्षेत्र में बेहद तेज रफ्तार से चल रहा था. घटना के बाद विशेष लोक अभियोजक ने जगन्नाथपुर थाना में लिखित शिकायत देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

यह घटना कई सवाल छोड़ रही है. जब झारखंड उच्च न्यायालय में राज्य की ओर से पैरवी करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता पदाधिकारी की गाड़ी तक सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है. राजधानी की सड़कों पर बेलगाम रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग लगातार हादसों को न्योता दे रही है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामलों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं दिख रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही