Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : SIR कार्य में लापरवाही बरतने वाले BLO व सुपरवाइजरों पर होगी कार्रवाई- डीसी

Ranchi : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ (BLO) और बीएलओ सुपरवाइजरों की जिला प्रशासन ने पहचान शुरू कर दी है. इन कर्मियों के खिलाफ निलंबन के साथ विभागीय और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को समाहरणालय में SIR कार्य की समीक्षा बैठक की. 

इसे भी पढ़ें...

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी ERO और AERO को निर्देश दिया कि अभियान से जुड़े जो भी कर्मचारी अपने दायित्वों पर लापरवाही कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बैठक में गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.


उपायुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में कार्य की प्रगति धीमी चल रही है. ऐसे में कंप्यूटर ऑपरेटर और बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ को डिजिटाइजेशन में हरसंभव सहयोग दें. उन्होंने 14 जुलाई को सभी बूथों पर बीएलओ एवं बीएलओ-2 की बैठक और चुनावी पाठशाला आयोजित करने के भी निर्देश दिए.


जिले में अब तक 15 लाख 69 हजार 153 यानी 58.67 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जबकि 3 लाख 49 हजार 404 यानी 13.06 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हुआ है. तमाड़ (79.74%) और सिल्ली (79.34%) सबसे आगे हैं, जबकि रांची (37.77%) और हटिया (39.26%) सबसे पीछे हैं. डिजिटाइजेशन में भी तमाड़ (18.08%), सिल्ली (19.99%) और मांडर (18.72%) बेहतर स्थिति में हैं, जबकि रांची (4.96%) और हटिया (9.54%) की प्रगति सबसे धीमी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही