Search

 
 
 

रांची : झिरी डंप साइट और सीबीजी प्लांट का अपर प्रशासक ने किया निरीक्षण

Ranchi: रांची नगर निगम क्षेत्र के रिंग रोड स्थित झिरी में चल रही दो बड़ी परियोजनाओं – पुराने कचरे को हटाने का काम और कचरे से गैस बनाने वाला सीबीजी प्लांट का आज अपर प्रशासक संजय कुमार ने निरीक्षण किया. उनके साथ नगर निगम की टीम भी मौजूद थी.
 

Ranchi: रांची नगर निगम क्षेत्र के रिंग रोड स्थित झिरी में चल रही दो बड़ी परियोजनाओं – पुराने कचरे को हटाने का काम और कचरे से गैस बनाने वाला सीबीजी प्लांट का आज अपर प्रशासक संजय कुमार ने निरीक्षण किया. उनके साथ नगर निगम की टीम भी मौजूद थी.

 

Uploaded Image

 

पुराने कचरे को हटाने का काम


करीब 33 एकड़ जमीन पर फैले पुराने कचरे को हटाया जा रहा है. अब तक लगभग 3.25 लाख मीट्रिक टन कचरा हटा लिया गया है. इस कचरे से बायो-सॉइल, ईंधन (आरडीएफ) और अन्य सामग्री तैयार की जा रही है.

अपर प्रशासक ने कहा कि काम की गति बढ़ाई जाए और जो मशीनें बंद हैं, उन्हें दोबारा चलाया जाए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि खाली की गई जगह पर दोबारा कचरा नहीं डाला जाए. साथ ही अभियंत्रण शाखा को कहा गया कि कचरा लाने-ले जाने के लिए सड़क (पाथवे) बनाई जाए, ताकि निगम के वाहन आसानी से पहुंच सकें.

 

सीबीजी प्लांट का निरीक्षण


गेल इंडिया लिमिटेड ने झिरी में 150 मीट्रिक टन क्षमता के दो सीबीजी प्लांट लगाए हैं, जहां गीले कचरे से गैस (Compressed Bio Gas) बनाई जाती है. अपर प्रशासक ने कहा कि निगम में एक तकनीकी टीम बनाई जाए जो कचरे की गुणवत्ता और मात्रा की जांच करे.
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल हर दिन करीब 55 मीट्रिक टन गीला कचरा गेल को दिया जा रहा है. अपर प्रशासक ने कहा कि गीले कचरे की मात्रा बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाएं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही