Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: नगर निगम व बुंडू नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी

नगर निगम और बुण्डू नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है. चुनाव की तैयारियों और विधि-व्यवस्था की समीक्षा के लिए शनिवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : नगर निगम और बुण्डू नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है. चुनाव की तैयारियों और विधि-व्यवस्था की समीक्षा के लिए शनिवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई. 

 

इस दौरान राकेश रंजन (वरीय पुलिस अधीक्षक), सौरभ कुमार भुवनिया (उप विकास आयुक्त), ग्रामीण एवं यातायात पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी समेत सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.

 

सुरक्षा में कोई चूक नहीं- डीसी

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. संवेदनशील केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती हो. चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता या बाधा नहीं आने दी जाए.

 

मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. सभी तैयारियां तय समय में पूरी की जाएं. प्रशासन के अनुसार 22 फरवरी को मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को रवाना किया जाएगा.


909 बूथों पर 422 व्हीलचेयर, बुंडू में भी व्यवस्था

नगर निगम क्षेत्र के 909 मतदान केंद्रों पर 422 व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई हैं. वहीं, बुण्डू नगर पंचायत के 16 बूथों पर 16 व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है. कुल 438 व्हीलचेयर मतदाताओं की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगी. प्रशासन ने कहा कि दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.


7 बूथ पूरी तरह महिला संचालित

नगर निगम के 53 वार्डों के लिए बनाए गए 909 मतदान केंद्रों में से 7 केंद्र पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा संचालित होंगे. ये सभी केंद्र मोरहाबादी स्थित Red Cross Society परिसर में बनाए  गए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही