Search

 
 
 

रांची : निगम अधिकारियों से वार्ता के बाद वेंडर मार्केट के दुकानदारों की हड़ताल खत्म

 
Ranchi : कचहरी रोड स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट के दुकानदारों ने शनिवार को हड़ताल खत्म कर दी. डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय की पहल पर रांची नगर निगम के अधिकारियों के साथ समझौता वार्ता के बाद बेमियादी हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया. मालूम हो कि वेंडर मार्केट के सभी 372 दुकानदार नगर निगम के नये आदेश के खिलाफ पिछले चार दिनों से दुकान बंद कर हड़ताल पर चले गये थे. निगम की ओर से वेंडर मार्केट में नोटिस चिपका कर एक्सटरनल लाइट और अतिरिक्त उपकरण हटाने का आदेश दिया गया था. इसी के विरोध में वेंडर मार्केट के दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद कर हड़ताल पर चले गये थे.

निगम कार्यालय में हुई समझौता वार्ता

आंदोलनरत वेंडरों से शनिवार को डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने मुलाकात की. वेंडरों ने अपना विरोध जाहिर किया. कहा कि जब तक निगम अपना आदेश वापस नहीं लेगा, तब तक वे दुकानें नहीं खोलेंगे. इस पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए निगम कार्यालय बुलाया. निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पहान, उप नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के साथ वार्ता के बाद वेंडर मार्केट के दुकानदारों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया.

अलग से मीटर लगाने पर विचार करेगा निगम

दुकानदारों ने बताया कि निगम ने अपना आदेश वापस ले लिया है. हमें 4 फीट तक हूक व बैनर टांगने की अनुमति दी गयी है. बिजली के लिए अलग से मीटर लगाने पर भी निगम विचार करेगा निगम. मालूम हो कि वेंडर मार्केट बंद होने के कारण कई ग्राहक वापस लौट रहे थे. हड़ताल खत्म करने की घोषणा के साथ ही सभी दुकानें फिर से खुल जाएंगी. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/opposition-to-agneepath-scheme-in-ranchi-youth-said-abolish-pension-salary-of-mlas-and-mps/">रांची

में अग्निपथ योजना का विरोध, युवाओं ने कहा- विधायक और सांसदों की पेंशन, सैलरी खत्म करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही