Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः आश्वासन के बाद पारा शिक्षकों का आंदोलन स्थगित, देखें वीडियो

सीएम हाउस घेरने जा रहे पारा शिक्षकों को प्रशासन ने रोका

Ranchi: झारखंड के सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) वेतनमान बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले थे. हजारों की संख्या में निकले पारा शिक्षकों को मोरहाबादी टीओपी के पास रोक दिया गया. पारा शिक्षक प्रशासन से आग्रह करते रहे कि उन्हें आगे जाने दिया जाए. वो शांतिपूर्ण रूप से सीएम हाउस जाना चाहते थे. जब प्रशासन ने इनकी नहीं सुनी तो ये राजभवन के सामने सभा करने की बात कहने लगे. पारा शिक्षकों को लगभग दो घंटे तक बैरिकेडिंग कर रोका गया. इसके बाद पारा शिक्षक बैरिकेड तो़डने की बात कहने लगे.

क्या है मामला

पारा शिक्षकों का कहना है कि सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा. पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को भी हम लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया था. लेकिन उनका निधन हो गया. मुख्यमंत्री ही इसके प्रभारी मंत्री हैं. सरकार को पारा शिक्षकों का बढ़ा मानदेय जल्द से लागू करना चाहिए. इसे पढ़ें- रिम्स">https://lagatar.in/patients-from-neighboring-states-also-trust-rims-hospital-thousands-of-patients-are-treated-every-day-with-2171-beds/">रिम्स

अस्पताल पर पड़ोसी राज्यों के मरीजों को भी भरोसा, 2171 बेड के साथ हर दिन हजारों मरीजों का होता है इलाज

सीएम के सचिव से हुई वार्ता

मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे के साथ पारा शिक्षकों के 10 सदस्यीय टीम की सीएमओ में वार्ता हुई. उन्हें बात करने के लिए सीएमओ बुलाया गया था. पारा शिक्षकों ने बताया कि उनकी वार्ता मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव से हुई. उन्होंने मुख्यमंत्री से एक सप्ताह में मुलाकात कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने पारा शिक्षकों की मांगों के बीच जो बाधाएं हैं उसे दूर करने का आश्वासन दिया.

पारा शिक्षकों के दिनभर की गतिविधि

- 11 बजे पारा शिक्षक मोरहाबादी एकत्रित हुए. इसके बाद सीएम हाउस घेराव करने निकले. - 12:30 में मोरहाबादी टीओपी से पास उन्हें रोका गया. - 2 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय वार्ता के लिए गए. - 3:25 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय से वार्ता कर लौटे. - शाम 4 बजे सभा समाप्त किया गया. - इस दौरान 4 घंटे सड़क जाम रहा. - एक सप्ताह का आश्वासन मिला. -सड़क पर पारा शिक्षकों ने गाया लोक गीत. -बोले, मांगें पूरी नहीं होने पर फिर करेंगे आंदोलन. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-17-june-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।17 June।।स्वरोजगार पर हेमंत सरकार का फोकस।।रांचीःएक्ट्रेस अमीषा पटेल का कोर्ट में सरेंडर।।विरोध कर रहे पारा शिक्षकों को CMO बुलाया गया।।मोदी सरकार में गईं लाखों नौकरियां-कांग्रेस।।युगांडाःविद्रोहियों के हमले में 41 की मौत।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही