Search

 
 
 

खेलो झारखंड : ताइक्वांडो एवं आर्चरी में रांची व वॉलीबॉल (अंडर-17) में रामगढ़ बना चैंपियन

 
Ranchi: खेलो झारखंड ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए मुकाबलों के बाद रांची ओवरऑल चैंपियन बन गया है. रांची कुल 141 स्कोर के साथ ओवरऑल चैंपियन बना. रनरअप टीम रही देवघर ने 74 स्कोर हासिल किये. अंडर 14 में हजारीबाग 32 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा, अंडर 17 में रांची 62 और अंडर 19 में रांची 50 अंको के साथ पहले पायदान पर रहा.

पदक तालिका में रांची शीर्ष पर

राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2024-25 में अबतक हुए मुकाबलो में रांची की टीम कुल 71 पदको के साथ शीर्ष पर कायम है. रांची के बाद पश्चिमी सिंघभूम की टीम 34 पदको के साथ दूसरे स्थान पर है. सरायकेला खरसांवा की टीम 15 पदको के साथ तीसरे स्थान पर है. रांची ने अबतक 24 स्वर्ण पदक, 26 रजत और 21 कांस्य जीते है. पश्चिमी सिंघभूम के खाते में 8 स्वर्ण पदक, 16 रजत पदक और 10 कांस्य पदक आये है. सरायकेला खरसांवा की झोली में अबतक 6 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 5 कांस्य पदक जीते हैं. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-unveils-shivaji-maharaj-statue-in-kolhapur-targets-shinde-government/">राहुल

गांधी ने कोल्हापुर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया,  शिंदे सरकार पर निशाना साधा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही