Search

 
 
 

रांची: महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने बांटे क्रिसमस प्रेम उपहार

रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने सोमवार को जरूरतमंदों में क्रिसमस के प्रेम उपहार स्वरूप कंबल बांटा. क्रिसमस का माहौल हर ओर है. लोग एक दूसरे को प्रेम के उपहार दे रहे हैं.
 

Ranchi: रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने सोमवार को जरूरतमंदों में क्रिसमस के प्रेम उपहार स्वरूप कंबल बांटा. क्रिसमस का माहौल हर ओर है. लोग एक दूसरे को प्रेम के उपहार दे रहे हैं.

 

 

इस वर्ष कड़ाके की ठंड के मद्देनजर रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के सुदूर ग्राम सेरेंगटोली और जारा टोली और उलुहातु में जरूरतमंदों एवं बच्चों के बीच कंबल का वितरण कर क्रिसमस का प्रेम प्रदर्शित किया. 

 

महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्रिसमस प्रेम का प्रतीक है. कंबल वितरण द्वारा हम एक दूसरे को प्रेम और सहानुभूति दिखाते हैं. इस क्रिसमस हम प्रण लें कि एक दूसरे की सहायता द्वारा, प्रेम प्रदर्शित कर और सहानुभूति दिखाते अपने आस पड़ोस, समाज और देश में शांति स्थापित करने में प्रयासरत रहें. 

 

साथ ही उन्होंने सभी शुभचिंतकों को भी आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से कंबल वितरण संभव हो सका. बच्चे कंबल पाकर काफ़ी उत्साहित रहे और अपना आभार व्यक्त भी किया. 
क्रिसमस प्रेम उपहार स्वरूप कंबल वितरण के अवसर पर रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद, फ़ाo विक्टर लकड़ा, फ़ाo प्रसन्न तिर्की, फ़ाo वाल्टर पिलन किस्पोट्टा, फ़ाo लुकस, फ़ाo अंजलूस एक्का और  आर्चबिशप के सेक्रेटरी फाo असीम मिंज शामिल रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही