Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : CCL एनके एरिया में कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे हाइवा में आगजनी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जिले के खलारी थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल एनके एरिया के पुरनाडीह परियोजना क्षेत्र जामडीह में कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे हाइवा में अज्ञात अपराधियों ने आगजनी की है. यह घटना शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, हाइवा जामडीह स्कूल के पास खड़ी थी. इसी दौरान चार से पांच की संख्या में आये युवकों ने पहले हवाई फायरिंग क और टंकी से डीजल निकालकर हाइवा में आग लगा दी. (पढ़ें, संयुक्त">https://lagatar.in/in-the-united-nations-india-called-pakistan-a-habitual-criminal-asked-to-vacate-pok/">संयुक्त

राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को आदतन अपराधी बताया, पीओके खाली करने को कहा)

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस शनिवार सुबह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है या किसी उग्रवादी संगठनों ने दिया है, अब तक इसका सही पता नहीं चल पाया है. पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें : अमन">https://lagatar.in/mayank-singh-of-aman-sahu-gang-is-posting-pictures-of-weapons-on-social-media/">अमन

साहू गिरोह का मयंक सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव, हथियारों की तस्वीरें कर रहा पोस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही