Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश के 100 स्मार्ट शहरों में रांची चौथे नंबर पर, राज्यों की श्रेणी में झारखंड अभी भी नंबर 1

Advertisement
Advertisement
Ranchi : भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी स्मार्ट सिटी रीयल टाइम रैंकिंग में रांची ने इस बार बड़ी छलांग लगायी है. पिछले माह तक देश के 100 शहरों में स्मार्ट सिटी रांची 11वें स्थान पर थी. जो अब चौथे नंबर पर पहुंच गयी है. वहीं स्मार्ट सिटी के विकास के पैमाने पर राज्यों की श्रेणी में जारी रैंकिंग में झारखंड लगातार नंबर वन पर बना हुआ है. बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन और कार्यों की प्रगति की जानकारी GMIS पोर्टल पर अपडेट की जाती है. उसी के आधार पर शहरों और राज्यों की रैंकिंग जारी की जाती है.

स्मार्ट सिटी रैंकिंग में टॉप टेन सिटी

भारत सरकार द्वारा जारी स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में रांची ने न केवल अपने रैंकिंग में सुधार किया है, बल्कि देश के बड़े शहरों अहमदाबाद, सूरत, वाराणसी, भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम को पछाड़ते हुए चौथे स्थान पर अपनी जगह बनायी है. इस रैंकिंग में देश के टॉप टेन स्मार्ट सिटी की बात करें तो प्रथम स्थान पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, दूसरे स्थान पर इंदौर, तीसरे स्थान उदयपुर, चौथे स्थान पर रांची, पांचवे स्थान पर सूरत, छठे स्थान पर वाराणसी, सातवें स्थान पर भुवनेश्वर, आठवें पर आगरा, नौवें स्थान पर अहमदाबाद और दसवें स्थान पर विशाखापत्तनम है. वहीं राज्यों की श्रेणी में झारखंड लगातार प्रथम स्थान पर बना हुआ है. इसे भी पढ़े : देश">https://lagatar.in/161386-new-corona-patients-found-in-the-country-in-24-hours-1192-deaths-281109-healthy/">देश

में 24 घंटे में मिले कोरोना के 1,61,386 नये मरीज, 1192 मौतें, 2,81,109 हुए स्वस्थ

रैंकिंग में किन बातों के लिए मिलते हैं अंक

सरकार की नयी रैंकिंग पद्दति के अनुसार, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रही योजनाओं के पूर्ण होने, परियोजना पर हुए खर्च, खर्च राशि की उपयोगिता प्रमाणपत्र जारी करने, नयी परियोजनाओं के लिए कार्यादेश जारी होने, निर्माणाधीन परियोजनाओं की भौतिक प्रगति पर अंक का प्रावधान किया गया है. इन्हीं अंकों के आधार पर सभी शहरों का कुल प्राप्तांक निश्चित किया जाता और रैंकिंग तय होती है. इसे भी पढ़े : बजट">https://lagatar.in/effect-of-budget-stock-market-opened-on-green-mark-sensex-up-by-462-points/">बजट

का असर, शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स में 462 अंकों की तेजी

रांची स्मार्ट सिटी की योजनाओं की प्रगति

रांची स्मार्ट सिटी में दो प्रकार की योजनाएं चल रही है. पहली योजना स्मार्ट सिटी मिशन की योजना और दूसरी राज्य सरकार की योजना जो नन एससीएम के नाम से जानी जाती है. अगर स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं की बात करें तो कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर का संचालन शुरू हो गया है, जिसके तहत शहर की ट्रैफिक और सर्विलांस के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं लोगों को मिल रही है. इसके साथ ही रांची के लोगों को पब्लिक बाईसाइकिल शेयरिंग सिस्टम का भी लाभ मिल रहा है. इसे भी पढ़े : बिहार">https://lagatar.in/bihar-budget-session-will-start-from-february-25-will-run-till-march-31/">बिहार

:  25 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 31 मार्च तक चलेगा   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही