Search

 
 
 

रांचीः बाबूलाल ने दी अफसरों को सलाह, भ्रष्ट सत्तासीन नेताओं के चंगुल में फंसने से बचें

 
Ranchi: पूर्व सीएम और नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के अफसरों को चेतावनी और सलाह दोनों दी है. उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि कर्मठ अफसर राज्य के भ्रष्ट सत्तासीन नेताओं के चंगुल में फंसने से बचें. उन्होंने राज्य में व्याप्त सत्ता पुलिस प्रशासन के गठजोड़ से व्याप्त आतंक को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने हेमंत सरकार पर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार की तर्ज पर सत्ता पुलिस गठजोड़ के द्वारा राज्य को आतंकित करने का आरोप लगाया. कहा कि पश्चिम बंगाल की दुर्गति में सत्ताधारियों के साथ -साथ वहां के कुछ अधिकारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. पुलिस-सत्ता गठजोड़ से किए गए अत्याचार एवं आतंक से जुड़े छोटे-बड़े करीब एक दर्जन मामले की जांच उच्च न्यायालय के आदेश से सीबीआई कर रही है. झारखंड भी इसी रास्ते पर है. इसे पढ़ें- अयोध्या">https://lagatar.in/ayodhya-ramlalas-pran-pratishtha-in-january-ram-platform-will-be-decorated-with-98-verses-of-valmiki-ramayana/">अयोध्या

: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जनवरी में, वाल्मीकि रामायण के 98 श्लोकों से सजेगा राम चबूतरा

अधिकारियों को सचेत किया, सत्ता की सह पर पाप करने वाले अधिकारियों ने हश्र देख लिया

मरांडी ने झारखंड के अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि आपने सत्ता की सह पर पाप करने वाले अधिकारियों का हश्र देख लिया है. कोई जमानत को तरस रहा है तो कोई जेल में तड़प रहा है. उनके परिवारवालों की क्या हालत होगी. यह बताने की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी गर्दन और बेहिसाब जमीन जायदाद बचाने की चिंता से डर के मारे हांफ रहे हैं. उनमें इतनी भी हिम्मत नहीं बची कि वे अब तक पकड़े गये अपने उनलोगों के प्रति संवेदना का एक शब्द भी अपने मुंह से निकाल सकें जो उनके हिसाब से गलत काम करने के चलते जेल में हैं. इसे भी पढ़ें- बड़े">https://lagatar.in/elder-brother-stabbed-the-younger-one-so-much-that-the-whole-body-became-covered-the-reason-will-surprise-you/">बड़े

भाई ने छोटे को मारा इतना चाकू कि पूरा शरीर हो गया छलनी, वजह कर देगा हैरान

आपके साहब की गर्दन खुद फंसी है तो आपको क्या बचाएंगे

मरांडी ने कर्मठ अधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा कि आप राज्य के सत्ताधारियों की चोरी, डकैती, अपराध, घोटाले और षड्यंत्र के काम में साझेदार न बनें. क्योंकि जब जांच स्वतंत्र एजेंसियां गर्दन पकड़ती हैं तो बचाने वाला कोई नहीं होता. वैसे भी, "साहब" की खुद की गर्दन इतनी बुरी तरह फंसी है तो वह आपको क्या बचाएंगे. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मूर्ख सत्ता की चासनी में जलेबी छान रहे कुछ समझदार लोग पिछले अनुभव से सबक़ लेंगे, मेरे इशारे को समझेंगे और ऐसा अनर्गल काम नहीं करेंगे जो उनके खुद के लिए मुसीबत बन जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही