Search

मालगाड़ी डिरेल होने से रांची–बनारस एक्सप्रेस का बदला रूट, प्रस्थान से पहले जान लें

Ranchi : गढ़वा रोड–सिगसिगी लाइन पर मालगाड़ी डिरेल होने के कारण रेलवे ने बनारस–रांची एक्सप्रेस का रूट बदल दिया है. मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला लिया गया है.
 
Ranchi : गढ़वा रोड–सिगसिगी लाइन पर मालगाड़ी डिरेल होने के कारण रेलवे ने बनारस–रांची एक्सप्रेस का रूट बदल दिया है. मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला लिया गया है.

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 18612 बनारस–रांची एक्सप्रेस अब अपने तय मार्ग सोन नगर–गढ़वा रोड–बरकाकाना के बजाय बदले हुए रूट सोन नगर–गया–गोमो–मुरी होकर चलेगी. अचानक हुए इस बदलाव से यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

फिलहाल रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी है और ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है. यात्रियों से अपील की गई है कि स्टेशन रवाना होने से पहले 139 हेल्पलाइन नंबर या रेलवे ऐप पर ट्रेन का रनिंग स्टेटस जरूर जांच लें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही