Search

 
 
 

रांचीः भाजपा जनजाति मोर्चा ने फूंका चुनावी बिगुल, दिसंबर तक के कार्यक्रम तय

 
Ranchi: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनावों को देखते हुए अगस्त से नवंबर तक के कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली है. भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने कहा 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनाव में फिर से कमल खिलेगा. उरांव ने सभी विधानसभा , जिला, प्रमंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी है. अगस्त माह में संगठन को दुरुस्त करने के साथ ही सितंबर से कार्यक्रम का शुभारंभ सोशल मीडिया प्रशिक्षण, जनजाति छात्रावास प्रवास और बूथ सम्मेलन किया जाएगा. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-ac-recommends-transfer-of-it-manager-brajesh-pranjal-no-action-taken-even-after-two-weeks/">रांची

AC ने की IT मैनेजर ब्रजेश प्रांजल के तबादले की अनुशंषा, दो सप्ताह बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही
1 अक्टूबर से दिसंबर तक मोर्चा के कई कार्यक्रम निर्धारित हैं. जिसमें विधानसभावार सम्मेलन, माटी, रोटी, बेटी बचाव पदयात्रा, जनजाति गौरव दिवस, रानी दुर्गावती जयंती आदि कार्यक्रमों के साथ जनजाति समाज को एकजुट करने का लक्ष्य रखा गया है. मोर्चा प्रभारी रामकुमार पाहन ने भी हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. कहा कि झारखंड में जनजाति समाज की बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. आदिवासी समाज हत्या, दुष्कर्म, लव जेहाद से त्रस्त है. राज्य में भ्रष्टाचार,गिरती कानून व्यवस्था, हत्या, लूटमार से जनता ऊब चुकी है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-24-july-2023-jharkhandnews-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।24 जुलाई।।24 नव प्रोन्नत IPS को सीएम हेमंत ने लगाया बैच।।कालू लामा गिरोह के तीन बदमाश धराए।।पीडीएस डीलरों की हड़ताल स्थगित।।बिहारः जलती चिता से शव फेंका, घमासान।।मणिपुर मुद्दे पर संसद में चर्चा को तैयार-शाह।।समेत कई अहम खबरें और वीडियो।।
मणिपुर में हो रही घटनाओं पर मोर्चा के नेताओं ने कहा कि ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और केंद्र और राज्य सरकार इससे पूरी तरह निपट रही है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. देश के बाकी हिस्सों में हो रही घटनाओं पर भी राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसका मुकाबला मिल कर करना चाहिए. पीसी के दौरान प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव, उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र मुंडा एवं कार्यालय मंत्री रवि मुंडा भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही