Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रक्तदान शिविर

Ranchi: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर रिम्स दंत चिकित्सा महाविद्यालय में अराजपत्रित कर्मचारी संघ की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमे कुल 40 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. शिविर का उद्घाटन प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार व प्रभारी निदेशक द्वारा किया गया. दंत चिकित्सा महाविधालय के प्रभारी प्रचार्य डॉ. वीके प्रजापति, शासी परिषद के सदस्य सुशांत कुमार साहू की उपस्थिति में किया गया. मौके पर ब्लड बैंक की डॉ. कविता देवघरिया के नेतृत्व में रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान करने वालों में रिम्स के डॉक्टर, कर्मी, नर्सिंग छात्रा व पारा मेडिकल के छात्र-छात्राओं के साथ झारखंड स्टेट डेंटल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार शामिल रहे. इसे भी पढ़ें: देवघर">https://lagatar.in/bjp-blew-election-bugle-from-deoghar-strategy-programs-movements-made-in-working-committee-meeting/">देवघर

से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यसमिति की बैठक में कार्यक्रमों, आंदोलनों की बनी रणनीति

इन्हें मिला पुरस्कार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार खुशी प्रिया को मिला जबकि सेकेंड पुरस्कार प्रभाव कुमार ओझा, रेडियोलॉजी, तृतीय कहकशां एनेस्थीसिया को दिया गया. जबकी चित्रकला में प्रिया कुमारी गोराई, रौनक खान को विजेता मेडल देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें: लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-social-harmony-increases-with-sports-mla-vaidyanath-ram/">लातेहार:

खेलों से बढ़ता है सामाजिक सौहार्द- विधायक वैद्यनाथ राम

शिविर को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

शिविर का आयोजन अराजपत्रित कर्मचारी संघ के तत्वाधान में किया गया था. जिसे सफल बनाने में सुशांतो कुमार साहू, आईवी रानी खलखो, अध्यक्ष, डॉ धीरेंद्र प्रसाद, महासचिव, प्रेमलता माइकल, संयुक्त सचिव अमित कुमार, संयुक्त सचिव, आनंद कुमार, अनिता कुमारी, कोषाध्यक्ष, प्रमिला भेंगरा, संयुक्त सचिव, रंजन कुमार, जुम्मन, मिथिलेश पांडा का अहम योगदान रहा. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-45-participants-of-gurukul-got-success-in-panchayat-secretarys-examination/">हजारीबाग

: पंचायत सचिव की परीक्षा में गुरूकुल के 45 प्रतिभागियों को मिली कामयाबी
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही