Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : SIR कार्य में लगे BLO और सुपरवाइजरों को मिलेगा 6 हजार रुपये का मानदेय

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) कार्य में लगे बीएलओ और सुपरवाइजरों को एकमुश्त 6 हजार रुपये अतिरिक्त मानदेय दिए जाएंगे. यह फैसला आज जारी आदेश में कहा गया है. यह राशि उन्हें मिलने वाले वार्षिक मानदेय के अलावा दी जाएगी.

निर्वाचन आयोग के सचिव पवन दीवान की ओर से जारी पत्र में कहा गया है. विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में काम और जिम्मेदारी सामान्य से अधिक है. इसे देखते हुए आयोग ने सभी बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को 6 हजार रुपये का एकमुश्त मानदेय देने की मंजूरी दी है.

आयोग ने इस संबंध में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजा है.

निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस आदेश की जानकारी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को देकर इसका पालन सुनिश्चित कराया जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही