Search

 
 
 

रांची : 3 साल से जमे DSP रैंक के अधिकारियों के तबादला के लिए हुई बोर्ड की बैठक

 
Ranchi : राज्य में तीन साल से जमे डीएसपी स्तर के अधिकारियों का भी तबादला होना है. इसे लेकर मंगलवार को बोर्ड की बैठक आयोजित हुई है. अब जल्द ही तीन साल से जमे डीएसपी स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग का लिस्ट जारी किया जाएगा. वहीं डीएसपी रैंक में 93 नवप्रोन्नत हुए अफसरों की भी पोस्टिंग होनी है. राज्य सरकार की ओर से 150 से अधिक डीएसपी की ट्रांसफर-पोस्टिंग की जानी है. वहीं राज्य में तकरीबन दो दर्जन जगहों पर डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों का पद रिक्त है. इसे भी पढ़ें -4">https://lagatar.in/government-could-not-constitute-state-womens-commission-in-4-years-dr-lewis-marandi/">4

वर्षों में राज्य महिला आयोग का गठन नहीं कर पायी सरकार : डॉ लुईस मरांडी

झारखंड के कई अनुमंडलों में डीएसपी के पद खाली

झारखंड के कई अनुमंडलों में डीएसपी के कई पद खाली पड़े हुए हैं. जिन अनुमंडलों में पद खाली हैं. उनमें बालूमाथ, निरसा, टंडवा, पलामू जिले के सदर, हुसैनाबाद, बड़कागांव, बुंडू, लोहरदगा, खलारी, सरायेकला एसडीपीओ समेत कई अनुमंडल में डीएसपी का पद खाली है या फिर दूसरे अनुमंडल के डीएसपी को प्रभार दिया गया है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-cold-will-torment-further-possibility-of-rain-from-tomorrow/">रांची

: अभी और सताएगी ठंड, कल से बारिश की संभावना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही