Search

 
 
 

रांची :  पुंदाग के लाजपत नगर में निर्माणाधीन अपार्टमेंट से व्यक्ति का शव बरामद

पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित लाजपत नगर में ड्रीम टॉवर के पास बन रहे बहुमंजिला अपार्टमेंट से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. अपार्टमेंट से शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी.
 

Ranchi :  पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित लाजपत नगर में ड्रीम टॉवर के पास बन रहे बहुमंजिला अपार्टमेंट से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. अपार्टमेंट से शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मृतक की पहचान वसीम के रूप में हुई है. जो पंडरा का रहने वाला है और वह पेंटिंग करने का काम करता था. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, लाजपत नगर में ड्रीम टॉवर के पास एक अपार्टमेंट का निर्माण कार्य चल रहा है. आज सुबह जब मजदूर वहां काम करने के लिए पहुंचे, तो उनकी नजर शव पर पड़ी. मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना ठेकेदार और स्थानीय पुलिस को दी.

 

सूचना मिलते ही पुंदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. प्रथम दृष्टया शव को देखकर  ऐसा प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति की चाकू से मारकर हत्या की गई है.

 

हालांकि वसीम की हत्या क्यों की गई है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद हत्या के सही कारणों का पचा चल पाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही