Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : जगन्नाथपुर तालाब से व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

धुर्वा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर तालाब में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों ने तालाब में शव को देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी जानकारी धुर्वा थाना की पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  धुर्वा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर तालाब में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों ने तालाब में शव को देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी जानकारी धुर्वा थाना की पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया.

 

किन परिस्थितियों में हुई मौत, पता कर रही पुलिस

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्यक्ति तालाब तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई है.

 

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है. शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या का मामला है या फिर कोई दुर्घटना. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही