Ranchi : जिले के कांके थाना इलाके स्थित जुमार नदी के किनारे युवक का शव बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार, लोगों ने जुमार नदी के किनारे शव को देखा. इसके बाद मामले की जानकारी कांके थाने की पुलिस को दी गई.
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है. लेकिन किसी ने अब तक युवक की पहचान नहीं बताई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment